
31 लाख 64 हजार किसानों को 2,215 करोड़ रुपये की मदद के लिए जीआर जारी
मुंबई: महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश से आम आदमी का पूरी तरह से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। किसानों को भारी नुकसान हुआ है। इसे लेकर मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा हुई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बाढ़ के कारण राज्य में 8 लोगों के मौत हो गई है। करीब 10 लोग घायल हुए हैं। बीड,धाराशिव जिले में भी बचाव कार्य जारी है। एनडीआरएफ ने हेलीकॉप्टरों की मदद से 27 लोगों को सही सलामत सुरक्षित निकाला गया है। 200 लोगों को अलग-अलग सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है। फिर भी बाढ़ के कारण 8 लोगों की मौत और 10 लोग घायल हुए हैं।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अब तक 31 लाख 64 हजार किसानों को 2,215 करोड़ रुपये की मदद के लिए जीआर जारी किया है। इसमें जिलाधिकारी को 1,829 करोड़ रुपये दे दिए हैं। बाकी की रकम आने वाले 8-10 दिन में जिलाधिकारी के पास जमा कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अहिल्यानगर, जलगांव, सोलापुर, बीड और परभणी जिले में भारी बारिश हुई है। अब तक औसतन 102 एमएम बारिश हुई है। बारिश के कारण कुछ इलाकों में लोग बाढ़ के कारण फंसे हुए हैं जिन्हें सुरक्षित निकालने का काम किया जा रहा है। यह काम एनडीआरफ और एसडीआरएफ की 17 टीमें कर रही है।
मंत्री मंत्रालय में नहीं बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में जाए
मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मंत्रियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाने के लिए कहा है, ताकि बाढ़ पीड़ितों की मदद की जा सके। वे खुद भी दौरा करने वाले हैं। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी बाढ़ पीड़ियों की मदद के लिए निकल गए हैं।
पंचनामा का आदेश
मराठवाडा के कई जिलों में बारिश के कारण किसानों को भारी नुकसान हुए हैं। उनकी फसलें डूब गई है। हजारों घरों में पानी भर गया है। घरों के गिरने और जानवरों के मरने की खबर है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने जिलाधिकारी को आदेश दिया है कि नुकसान का पंचनामा करें। ताकी किसानों को मदद मिल सके। जिस जिले में बाढ़ आई है वहां पर बचाव कार्य में करे और यह मदद कार्य रुकना भी नहीं चाहिए।